
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जनपद में मतदेय स्थलों के पुनर्गठन और पुनर्निर्धारण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 24 से 28 जून तक मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन और भवनों का चिन्हांकन किया जाएगा।29 जून से 1 जुलाई तक राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे। मतदेय स्थलों की प्रारंभिक सूची 4 जुलाई को प्रकाशित होगी। आमजन, जनप्रतिनिधि और राजनीतिक दल 7 जुलाई 2026 तक सुझाव व आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे।अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ज्योति सिंह ने बताया कि प्राप्त सुझावों पर विचार कर 18 जुलाई तक सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा, जबकि आयोग स्तर से अंतिम अनुमोदन की प्रक्रिया 31 जुलाई तक पूरी होगी।