
PARDARSHI VIKASH NEWS अमेठी। महिला कल्याण विभाग की ओर से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत सोमवार को मलिक मोहम्मद जायसी संयुक्त जिला चिकित्सालय, गौरीगंज में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिका जन्म को लेकर समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना और लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देना रहा।जिला प्रोबेशन अधिकारी वीरेंद्र कुमार वर्मा के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग की चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने नवजात बच्चियों और उनके अभिभावकों को कन्या सुमंगला योजना समेत महिला एवं बाल कल्याण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी।इस दौरान नवजात कन्याओं को योजना से संबंधित प्रचार सामग्री के साथ बेबी किट वितरित की गई। कार्यक्रम में अभिभावकों को बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर गौरव श्रीवास्तव और सुपरवाइजर रोशन लाल ने उपस्थित लोगों को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम में चिकित्सालय की स्टाफ नर्स सुधा श्रीवास्तव सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
