news-details

मजदूर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सिर में गंभीर चोट; अस्पताल में भर्ती

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS फर्रुखाबाद के विकास खंड बढ़पुर क्षेत्र में गुरुवार देर रात सड़क हादसे में एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के गढ़िया ढिलावल गांव निवासी 34 वर्षीय नरसिंह उर्फ कल्लू को देवरामपुर क्रॉसिंग के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर लगते ही नरसिंह सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोट आई। राहगीरों ने तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा और परिजनों को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल लोहिया की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि घायल के सिर में गंभीर चोट होने के कारण उन्हें भर्ती कर निगरानी में रखा गया है। घायल नरसिंह ने बताया कि वह मजदूरी कर साइकिल से घर लौट रहे थे। देवरामपुर क्रॉसिंग के पास पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद चालक मौके से भाग निकला।घटना की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार अज्ञात वाहन व उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है।