news-details

महाराजी प्रजापति सबसे सरल और विनम्र जनप्रतिनिधि,सपा से किसी और टिकट नहीं मिलने वाला-शम्भू यादव

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Amethi

चुनावी वर्ष नजदीक आते ही अमेठी में विधानसभा चुनाव में टिकट को लेकर सपा और भाजपा में दावेदार नेताओं के समर्थकों के बीच सोशल मीडिया पर वाक् युद्ध चल रहा है। दोनों दलों के नेता जनता का विश्वास हासिल करने के लिए लगातार क्षेत्र भ्रमण कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व जिला पंचायत सदस्य शम्भू यादव ने टिकट को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चल रही बहस को खारिज किया है। उन्होंने कहा है कि अमेठी से विधायक महाराजी प्रजापति का टिकट फाइनल है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी ने सपा जिलाध्यक्ष राम  उदित यादव को लखनऊ बुलाकर टिकट के बारे में निर्देश जारी कर चुके हैं।महाराजी प्रजापति से अधिक सरल,विनम्र और लोकप्रिय जनप्रतिनिधि और कोई नहीं है।
 विधायक महाराजी प्रजापति ने विधायक निधि से सड़कों के निर्माण, विशेष मरम्मत और नवीनीकरण के काम कराए हैं। गांव गांव जनता की मांग के अनुरूप सोलर लाइटें लगवाई हैं।
 सपा नेता शम्भू यादव ने जनमुद्दों के बारे में सवाल पर उत्तर प्रदेश सरकार को निशाने पर लिया और कहा कि अवारा पशुओं की समस्या से किसान सबसे अधिक पीड़ित हैं। पिछले एक महीने से रसोई गैस की किल्लत बढ़ी है। सरकार घरेलू गैस की कालाबाजारी रोकने में परेशान फेल है। मंहगाई, भ्रष्टाचार और अपराध चरम सीमा पर है। जनता परिवर्तन के लिए चुनाव का इंतजार कर रही है।