news-details

महामंडलेश्वर मनोजानंद गोल्डन गिरी महाराज के आश्रम पहुंचे भाजपा नेता

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर।  श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर मनोजानंद गोल्डन गिरी महाराज के आश्रम में गुरुवार को राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा के प्रदेश सचिव सुधीर भारद्वाज अपने सहयोगियों और कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। इस दौरान आश्रम में राष्ट्रहित, सनातन संस्कृति के संरक्षण और गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किए जाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।महामंडलेश्वर मनोजानंद गोल्डन गिरी महाराज ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म विश्व को मानवता, सेवा और सद्भाव का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि गौ माता भारतीय आस्था और संस्कृति का प्रमुख आधार हैं, इसलिए उनके संरक्षण और सम्मान के लिए समाज को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। साथ ही हिंदू धर्म की रक्षा और युवाओं को संस्कृति से जोड़ने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।भाजपा प्रदेश सचिव सुधीर भारद्वाज ने कहा कि देश और धर्म की रक्षा के लिए युवाओं की भागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग देशभर में तेजी से उठ रही है और समाज का बड़ा वर्ग इसके समर्थन में है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज में जागरूकता फैलाने और राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।बैठक के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे और हिंदू समाज की एकता, धार्मिक मूल्यों के संरक्षण तथा सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प लिया। अंत में सभी ने राष्ट्र की उन्नति और समाज में भाईचारे की भावना बनाए रखने की कामना की।