
अमेठी/भादर। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रमुख रश्मि सिंह ने विकास खंड भादर के विभिन्न गांवों में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच जनसम्पर्क किया। रश्मि सिंह ने लोगों के हाल चाल लिए और कई जगह चौपाल लगाकर डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों और अमेठी की वर्तमान राजनीति पर संवाद किया। रश्मि सिंह ने कहा भारतीय जनता पार्टी ने समाज की आधी आबादी को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने के जो काम किया है,आज तक किसी भी राजनीतिक दल ने नहीं किया। भाजपा संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए कृत संकल्प है। महिला आरक्षण डबल इंजन की सरकार में ही लागू होगा महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान और रोजगार के लिए डबल इंजन की सरकार ने पिछले दस सालों में ऐतिहासिक काम किए हैं।अब गांव में कोई भी महिला बेरोज़गार नहीं है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से महिलाओं के समूह उत्पाद तैयार करके मार्केटिंग भी कर रहे हैं। महिलाएं बैंक सखी के रूप में भी काम कर रही हैं। रश्मि सिंह भाजपा की वरिष्ठ नेता हैं और पिछले दो दशकों से अमेठी की राजनीति में सक्रिय हैं। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सोलर कारपोरेशन की डायरेक्टर के रूप में उन्होंने अमेठी की जनता के लिए तमाम काम किए हैं।खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सभी विकास खंडों में खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित कर चुकी हैं। अमेठी के नौनिहालों को अंग्रेजी माध्यम से अच्छी शिक्षा के क्रम में अमेठी पब्लिक स्कूल उल्लेखनीय भूमिका निभा रहा है।इस स्कूल की मैनेजिंग डायरेक्टर रश्मि सिंह स्वयं है।नये शैक्षिक सत्र में उन्होंने एक और स्कूल खोलने की योजना पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। रश्मि सिंह का पूरा सहयोग उनके पति और सेवानिवृत्त आई ई एस विनय कुमार सिंह कर रहे हैं। महिला आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा की प्रतिबद्धता को देखते हुए 2027के विधानसभा चुनाव में उनकी दावेदारी बहुत मजबूत मानी जा रही है।इस बार टिकट की लाइन में रश्मि सिंह को सबसे मजबूत माना जा रहा है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा का थिंक टैंक उनको दूसरी बार टिकट देने के लिए गंभीर है।
