news-details

महिलाओं की सेहत, सुरक्षा और सामाजिक बदलाव में मिले मिले-जुले संकेत

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे (NFHS-6) 2023-24 की रिपोर्ट में देश में महिलाओं और बच्चों से जुड़े स्वास्थ्य व सामाजिक संकेतकों में कई अहम बदलाव सामने आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार महिलाओं में मोटापे की दर बढ़कर 7% अधिक हो गई है, जबकि घरेलू हिंसा की दर 29.2% से घटकर 22.3% पर आ गई है, जो एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। बाल विवाह के मामलों में भी गिरावट दर्ज की गई है और यह 23.3% से घटकर 20.1% रह गया है।रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि देश में कामकाजी महिलाओं की संख्या बढ़कर 30.8% हो गई है। हालांकि, शुरुआती छह महीनों तक केवल स्तनपान कराने की दर में गिरावट देखी गई है, जो चिंता का विषय है। दूसरी ओर, निजी अस्पतालों में सिजेरियन डिलीवरी का प्रतिशत 54.1% तक पहुंच गया है, जो स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।आधारभूत सुविधाओं में सुधार हुआ है और अब 98.3% घरों में बिजली तथा 96.5% घरों में साफ पानी उपलब्ध है। महिलाओं में इंटरनेट उपयोग भी दोगुना होकर 64.3% तक पहुंच गया है, जो डिजिटल सशक्तिकरण का संकेत है। कुल मिलाकर रिपोर्ट विकास और चुनौतियों दोनों की तस्वीर पेश करती है, जहां सामाजिक सुधार के साथ स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं भी बनी हुई हैं।