
Pardarshi Vikas News Amethi
भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता रश्मि सिंह विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर फील्ड में लगातार सक्रिय हैं। अमेठी की जनता आंसुओं पर वोट न करे-उनका यह बयान सोशल मीडिया में सुर्खियां में है। रश्मि सिंह ने अपनी टीम को इलेक्शन मोड़ मे एक्टिव कर दिया है। उनके पति और रिटायर्ड आई ई एस विनय कुमार सिंह भी उनका साथ दे रहे हैं। रश्मि सिंह ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ही एक मात्र राजनीतिक पार्टी है जो महिलाओं की सबसे अधिक हितैषी है।सदन में महिला आरक्षण बिल पास कराने का ऐतिहासिक काम नमो सरकार ने किया है।
विधानसभा चुनाव को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चल रही दावेदारी को लेकर पारदर्शी विकास ने रश्मि सिंह से बातचीत की। रश्मि सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिला आरक्षण बिल पास कराया है।इस बार पार्टी संगठन में महिलाओं को तैंतीस फीसदी भागीदारी दी जा रही है।2027के चुनाव में भी पार्टी महिलाओं को तैंतीस फीसदी से कम भागेदारी नहीं देगी। आजादी के बाद भारतीय जनता पार्टी ऐसी पार्टी है जिसने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में महिलाओं के हित में सबसे अधिक काम किए हैं। सभी योजनाओं में महिलाओं को मुखिया के तौर पर रखा गया है।तीन तलाक़ बिल ऐतिहासिक काम है । कांग्रेस चालीस में जो नहीं कर पाई, भाजपा ने दस साल में करके दिखा दिया और महिला आरक्षण बिल को पास किया है।