news-details

महिला हक और सम्मान को लेकर आलोक मिश्रा का आयोजन

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। सुभाष सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं 215 किदवई नगर विधानसभा से ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के प्रत्याशी आलोक मिश्रा एडवोकेट की ओर से महिला हक और सम्मान को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्री साईं धाम मंदिर, ई-ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम में 200 से अधिक महिलाओं ने सहभागिता की। इस दौरान मातृशक्ति के लिए पानी बताशे के भंडारे का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सामाजिक भागीदारी को लेकर चर्चा की गई। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में आलोक मिश्रा को समर्थन देने की बात कही और उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने का आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं से क्षेत्र के विकास और उनकी समस्याओं को लेकर भी संवाद किया गया।आलोक मिश्रा ने कहा कि महिलाओं का सम्मान और उन्हें उनके अधिकार दिलाना समाज की जिम्मेदारी है। महिला शक्ति की भागीदारी के बिना सामाजिक और राजनीतिक बदलाव संभव नहीं है। उन्होंने महिलाओं के हितों को प्राथमिकता देने की बात कही।कार्यक्रम में महिला टीम की दीपा, सुमन सिंह, अनुराधा, वरिष्ठ महिला समाजसेवी समान शुक्ला, शगुन सोनकर और पूनम सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। आयोजकों ने कार्यक्रम को महिला सम्मान और जनसंपर्क की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।