news-details

महोबा में जिंदा दिव्यांग को कागजों में मृत दिखाकर हड़पी जमीन

You can share this post!

PARDARSHI VIKASH NEWS महोबा के चरखारी कोतवाली क्षेत्र के सूपा गांव में जालसाजी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक जीवित दिव्यांग युवक को राजस्व अभिलेखों में मृत दिखाकर उसकी साढ़े चार बीघा जमीन कथित तौर पर हड़प ली गई। पीड़ित जहीर अहमद पिछले 15 वर्षों से मानसिक रूप से बीमार और दिव्यांग हैं। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने लेखपाल और कानूनगो की कथित मिलीभगत से समान नाम वाले मृत व्यक्ति के दस्तावेजों का इस्तेमाल कर जमीन अपने नाम वरासत करा ली। मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित के पिता बफात मुहम्मद गेहूं बेचने के लिए खतौनी निकलवाने पहुंचे और उसमें अनजान लोगों के नाम दर्ज मिले। शिकायत और विरोध के बाद राजस्व कर्मियों ने जमीन दोबारा जहीर अहमद के नाम दर्ज कर दी, लेकिन परिवार दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है।