
मंडलीय बैठक 10जून को
पारदर्शी विकास न्यूज़ बाराबंकी/लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की ओर से बूथ कमेटियों के पुनर्गठन और कैडर बैठकों कार्यक्रम जारी है। रविवार को हैदरगढ़ विधानसभा में बूथ संख्या -335,सार्सेना का पुनर्गठन किया गया। बैठक में मंडल प्रभारी अजय कुमार गौतम और सामाजिक भाईचारा कमेटी के जिला संयोजक प्रमोद गौतम ने पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों पर संवाद किया। कार्यकर्ताओं और समर्थकों को अपने बूथ पर सर्वसमाज के लोगों को पार्टी से जोड़ने और 2027के चुनाव में बूथ पर बड़ी जीत सुनिश्चित करने के संदेश दिए। अजय कुमार गौतम ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी देश की एक मात्र राष्ट्रीय पार्टी है जिसने कभी पूंजीपतियों का सहारा नहीं लिया और कार्यकर्ताओं के छोटे छोटे सहयोग के बल पर देश के सभी राज्यों में संगठन खड़ा करने का काम किया है। भारतीय संविधान को ठीक ढंग से लागू करके कानून का राज और सर्वसमाज का हित बी एस पी का मिशन है।प्रमोद गौतम ने कहा कि देश की राजनीति में बहन मायावती जी के अच्छे शासन काल और गुड गवर्नेंस का कोई और दूसरा उदाहरण नहीं मिलता। सपा और भाजपा दोनों के शासन काल को ज़नता देख चुकी है ।अन्याय , अत्याचार चरम सीमा पर है। मंहगाई और बेरोज़गारी से जनता त्रस्त है। सरकार ने एक दिन पहले गैस सिलेंडर के दाम 29रू फिर बढ़ा दिए। उत्तर प्रदेश की जनता 2027में बहन मायावती जी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए चुनाव का इंतजार कर रही है। बैठक में विधानसभा प्रभारी अनिल गौतम, हरीराम गौतम आदि मौजूद रहे। बसपा के लखनऊ मंडल कार्यालय पर पार्टी की मंडलीय समीक्षा बैठक 10जून को बुलाई गई है। जिला अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने सभी पदाधिकारियों को बैठक में मौजूद रहने के संदेश दिए हैं।
बसपा की बैठक हुई
त्रिलोकपुर में बहुजन समाज पार्टी की बैठक हुई। बैठक में विधानसभा प्रभारी शमशेर बौद्ध और विधानसभा उपाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बसपा की नीतियों और उपलब्धियों पर संवाद किया और त्रिलोकपुर बूथ की कमेटी का पुनर्गठन किया। मिश्रीलाल बौद्धाचार्य, सेक्टर अध्यक्ष दिलीप कुमार सरोज ,राम भवन मौर्य, रेखा देवी सरोज, भजनलाल,राम कमल,विनय कुमार आदि मौजूद रहे।