news-details

मायावती का सपा पर हमला, PDA के नाम पर परिवारवाद का लगाया आरोप

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) और उसके अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए PDA की राजनीति पर सवाल उठाए हैं। शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सिलसिलेवार पोस्ट में उन्होंने सपा पर परिवारवाद और पूंजीपतियों को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया।मायावती ने कहा कि सपा चुनाव में PDA के नाम पर वोट मांगती है, लेकिन राज्यसभा के लिए परिवार के सदस्यों और बड़े पूंजीपतियों को उम्मीदवार बनाती है। उन्होंने रामगोपाल यादव और धनराज नाथवानी को सपा के राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर भी सवाल उठाए। रामगोपाल यादव सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा हैं, जबकि धनराज नाथवानी कॉरपोरेट क्षेत्र से जुड़े हैं।बसपा प्रमुख ने दावा किया कि उनकी पार्टी परिवार और धनबल पर निर्भर रहने के बजाय गरीब, मध्यम वर्ग और कमजोर तबकों के मेहनती अंबेडकरवादी कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ने का अवसर देती है। उन्होंने सपा पर दोहरा चरित्र अपनाने का आरोप लगाते हुए दलित, आदिवासी, अति-पिछड़े, मुस्लिम और अन्य धार्मिक अल्पसंख्यक वर्गों से आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सतर्क रहने की अपील की। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए 16 अक्टूबर 2026 को चुनाव होना है। सपा की ओर से रामगोपाल यादव और धनराज नाथवानी नामांकन दाखिल कर चुके हैं।