
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरह भाजपा के नेताओं ने भी सक्रियता बढ़ा दी है।2027के चुनाव में टिकट के दावेदार सभी भाजपा नेता जनता के बीच लगातार जनसम्पर्क में लगे हुए हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व प्रमुख रश्मि सिंह ने शुक्रवार को अमेठी और भेंटुआ विकास खंड के आधा दर्जन से अधिक गांवों में बैठक और जनसंपर्क किया। चौपाल लगाकर डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। उत्तर प्रदेश की सियासी पिच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रफ्तार बहुत तेज है। जून और जुलाई महीने में मुख्यमंत्री सौ से अधिक विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं।सी एम योगी और पीएम मोदी को जनता के आईकान के रूप में प्रस्तुत करते हुए भाजपा नेत्री श्रीमती रश्मि सिंह का जनसंपर्क अभियान तेजी से चल रहा है।शुक्रवार को उन्होंने गांवों में महिलाओं के साथ चौपाल लगाई। चौपाल में उन्होंने उत्तर प्रदेश के साथ अमेठी की वर्तमान राजनीति पर खुलकर चर्चा की और डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों का गुणगान किया।भूपतिपुर में पूर्व बी डी सी सदस्य आशा पाल से मुलाकात की। चौबेपुर घाटमपुर में उन्होंने दिवंगत कन्हैया बख्श सिंह के परिवार से मुलाकात की और शोक संवेदना जताई।रश्मि सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं को सबसे अधिक सम्मान दिया है। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के माध्यम से महिलाओं को रोजगार मिल रहा है और महिलाओं को लखपती दीदी की संज्ञा मिली है। रोजगार की तरह राजनीति में भी भाजपा महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम कर रही है।2027के विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 50फीसदी टिकट देने की तैयारी चल रही है। रश्मि सिंह के साथ नरेंद्र दूबे कसारा , विकास सिंह आदि मौजूद रहे।