news-details

मोदी-ताकाइची की बैठक में निवेश, रक्षा और व्यापार पर मंथन

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची के बीच गुरुवार को नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय बैठक हुई। 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के तहत आयोजित इस बैठक में निवेश, रक्षा, सेमीकंडक्टर, क्रिटिकल मिनरल्स, सप्लाई चेन, समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री बनने के बाद साने ताकाइची की यह पहली भारत यात्रा है। इससे पहले राष्ट्रपति भवन में उनका औपचारिक स्वागत किया गया और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। दोनों देशों ने व्यापार में अमेरिकी डॉलर पर निर्भरता कम कर भारतीय रुपए और जापानी येन में सीधे भुगतान की व्यवस्था लागू करने की दिशा में भी चर्चा की। प्रस्ताव लागू होने पर जापानी कंपनियां भारत के बैंकों में विशेष खाते खोलकर स्थानीय मुद्राओं में लेनदेन कर सकेंगी, जिससे व्यापार तेज और कम लागत वाला होगा। भारत और जापान के आर्थिक संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं। वित्त वर्ष 2025-26 में दोनों देशों के बीच 27.5 अरब डॉलर का व्यापार हुआ, जबकि जापान ने भारत में 3.2 अरब डॉलर का निवेश किया। दोनों नेताओं के बीच क्वाड, हिंद-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा, रणनीतिक साझेदारी और आर्थिक सहयोग को और मजबूत बनाने पर भी व्यापक विचार-विमर्श हुआ।