news-details

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर अनुराग ठाकुर का कानपुर प्रवास

You can share this post!

 

pardarshi vikas news kanpur 
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने कानपुर महानगर के एक दिवसीय प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनकल्याण, विकास एवं सुशासन की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया। अपने प्रवास की शुरुआत श्री अनुराग ठाकुर ने बाबा आनंदेश्वर मंदिर में पूजन-अर्चन कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रहित एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मंगलकामना के साथ की। मंदिर दर्शन से पूर्व उन्होंने परमट घाट पर आयोजित स्वच्छता अभियान में सहभागिता करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया। इसके उपरांत उन्होंने शिव नारायण मिश्रा पार्क में पौधारोपण कर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को गति प्रदान की। साथ ही प्रगति पथ मेट्रो स्टेशन एवं नवीन मार्केट क्षेत्र का अवलोकन कर विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की। विशेष संपर्क अभियान के अंतर्गत  ठाकुर ने कानपुर के विभिन्न विशिष्ट नागरिकों के आवासों पर पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों की उपलब्धियों एवं विकसित भारत के संकल्प पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान वे राघवेंद्र चंद सेठ, डॉ. रोहित विश्नोई, तरुण गर्ग सहित अन्य गणमान्य नागरिकों के आवासों पर पहुंचे।

अनुराग ठाकुर ने परमट के पार्क में पौधारोपण किया

प्रवास के दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, सांसद रमेश अवस्थी, जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित, करण महाना सहित अनेक वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उनके साथ उपस्थित रहे। शाम 5.30 बजे मर्चेंट चेम्बर पहुंचकर श्री अनुराग ठाकुर ने प्रबुद्ध वर्ग के लोगों के साथ संवाद एवं संबोधन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत ने सामाजिक, आर्थिक और तकनीकी परिवर्तन का नया अध्याय लिखा है। इस परिवर्तन का सबसे बड़ा लाभार्थी और सहभागी देश का मध्य वर्ग रहा है। टैक्स सुधार, डिजिटल गवर्नेंस, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा, कौशल विकास, आवास योजनाएं तथा आधुनिक आधारभूत संरचना ने करोड़ों परिवारों के जीवन स्तर को बेहतर बनाया है। बढ़ती आय, बेहतर अवसर और तकनीकी सशक्तीकरण ने भारतीय मध्य वर्ग को नई ऊर्जा प्रदान की है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की बागडोर संभाली थी, तब देश अनेक सामाजिक एवं आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहा था। पिछले 12 वर्षों में मोदी सरकार ने “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक ढांचा तैयार किया है। प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण, डिजिटल पारदर्शिता और अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं की पहुंच ने सुशासन की नई परिभाषा स्थापित की है। महिलाओं, किसानों, युवाओं, गरीबों, दलितों, आदिवासियों, दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए संचालित योजनाओं ने देश के सामाजिक ढांचे को नई दिशा प्रदान की है। भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल एवं सांसद रमेश अवस्थी ने भी सम्मेलन को संबोधित किया ।


कार्यक्रम के दौरान पद्मश्री आशुतोष शर्मा, आईएमए अध्यक्ष डॉ. अनुराग मेहरोत्रा, प्राचार्य नीरू टंडन सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विशिष्ट जनों को सम्मानित किया गया।व लाभार्थियों को मकान की चाबी टूल किट ,आयुष्मान कार्ड का भी वितरण किया विकसित भारत संकल्प सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन नवाब सिंह द्वारा किया गया । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एम एल सी सलिल विश्नोई,विधायक नीलिमा कटियार, सुरेंद्र मैथानी, सुरेश अवस्थी, डॉ दिवाकर मिश्रा विनोद शुक्ला डॉ रेनू गहलोत गुरविंदर सिंह छाबड़ा ,अभिनव दीक्षित, प्रमोद विश्वकर्मा,जन्मेजय सिंह, शिवांग मिश्रा सीमा एमबीए, सत्यम गुप्ता, धीरज बाल्मीकि मोनेन्द्र राजपूत, वास्ते त्रिपाठी  प्रशांत त्रिपाठी,  कौशलेंद्र सिंह परिहार सुरेश गुप्ता,अभिमन्यु सक्सेना जीतू कश्यप  पूनम कंवर , राधा सैनी  अतुल दीक्षित देवेंद्र दीक्षित,राघव द्विवेदी  प्रभाकर अवस्थी,उपेंद्र शुक्ला सहित सैकड़ों  प्रबुद्ध वर्ग के लोग  उपस्थित रहे।

 

भाजपा उत्तर कार्यालय स्थित मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का स्वागत किया।