
PARDARSHI VIKASH NEWS गोंडा जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में शृंगार कुंज ठाकुर मंदिर के पास स्थित भगवान शंकर के मंदिर से पाइप चोरी करने का मामला सामने आया है। चोरी की पूरी घटना मंदिर के पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में चोर पाइप को कंधे पर रखकर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है।स्थानीय लोगों ने चोर को भागते हुए देख लिया और उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम पूजन बताया और खुद को राजा मोहल्ले का निवासी बताया। घटना 17 जून की सुबह करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है।लोगों ने आरोपी से चोरी की गई पाइप बरामद कर ली। पूछताछ में उसने बताया कि वह पाइप किसी व्यक्ति के टीन शेड लगाने के काम आने की वजह से ले जा रहा था। हालांकि, स्थानीय लोगों ने उस पर मंदिर के दानपात्र से चोरी करने का भी आरोप लगाया।मामले की जानकारी मिलने के बाद नगर कोतवाली पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।