news-details

मेठी की 74 ग्राम पंचायतों में रोजगार सृजन शून्य, 608 पंचायतों में 19,068 मजदूरों ने किया काम

You can share this post!

विशेष रोजगार सृजन दिवस पर चार विकासखंडों का बेहतर प्रदर्शन
बीबीजी राम जी योजना के तहत 19,068 मजदूरों को मिला रोजगार, 74 पंचायतों में काम शून्य


पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी।  बीबीजी राम जी योजना के अंतर्गत सोमवार को उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में विशेष रोजगार सृजन दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान अमेठी जिले की 608 ग्राम पंचायतों में कुल 19,068 मजदूरों के काम करने की जानकारी सामने आई, जबकि 74 ग्राम पंचायतों में रोजगार सृजन शून्य रहा। जिले में रोजगार उपलब्ध कराने के मामले में अमेठी, जगदीशपुर,शाहगढ़ और बहादुरपुर विकासखंड आगे रहे। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, अमेठी विकासखंड की 50 ग्राम पंचायतों में 1,846 मजदूरों ने काम किया। खंड विकास अधिकारी दिव्या सिंह ने विभिन्न कार्यस्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर योजना के तहत कराए जा रहे कार्यों की स्थिति का जायजा लिया।वहीं, बहादुरपुर विकासखंड की 34 ग्राम पंचायतों में 811 मजदूर काम पर लगे। खंड विकास अधिकारी रतन सिंह ने बीबीजी राम जी योजना के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों कानिरीक्षण किया और मौके पर कार्यों की प्रगति देखी।जगदीशपुर विकासखंड की 71 ग्राम पंचायतों में 2,066 मजदूरों के काम करने की जानकारी मिली। इसके अलावा जामों विकासखंड में 2,938 मजदूरों के काम करने की बात सामने आई है।विशेष रोजगार सृजन दिवस के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। हालांकि, जिले की 74 ग्राम पंचायतों में रोजगार सृजन नहीं होना योजना के क्रियान्वयन की स्थिति पर सवाल खड़े करता है। इन ग्राम पंचायतों में रोजगार उपलब्ध नहीं होने के कारणों की समीक्षामहत्वपूर्ण होगी, ताकि ग्रामीण श्रमिकों को काम के अवसर मिल सकें।विकास भवन के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को 608ग्राम पंचायतों में बी बी जी राम जी योजना के काम हुए हैं,19068मजदूरों ने काम किया है।मुसाफिरखाना में 2463श्रमिकों को रोजगार प्राप्त हुआ है। संग्रामपुर में सबसे कमजोर स्थिति रही। यहां 474मजदूरों ने काम किया है।संग्रामपुर में सबसे कमजोर स्थिति रही। यहां 474मजदूरों ने काम किया है।


कुछ कारणों से कुछ ग्राम पंचायतों में मास्टर रोल नहीं निकल पाए, इसलिए काम नहीं हुए।इसी सप्ताह में सभी ग्राम पंचायतों में काम शुरू करा दिया जाएगा।आज हमने जगदीशपुर विकास खंड में बीबी जी राम जी योजना के कार्यों का निरीक्षण किया है। खंड विकास अधिकारी को मजदूर और बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
शेर बहादुर ,उपायुक्त ,बी बी जी राम जी योजना ,जनपद अमेठी