
पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी । संजीव अग्रवाल द्वारा शुरू की गई जीवन बदलने वाली मोटिवेशनल सीरीज "रिश्ते ही पूंजी है"_ का उद्घाटन 'प्रीमियर शो' आज आशीर्वाद हॉस्पिटल, महमूरगंज में भव्य रूप से संपन्न हुआ। रिश्ते ही पूंजी है - एपिसोड 1: उद्घाटन प्रीमियर शो "जिंदगी हर कदम एक नई जंग है" गुरुवार, 25 जून प्रातः 9:00 बजे ऑडिटोरियम, 5th फ्लोर, आशीर्वाद हॉस्पिटल, महमूरगंज, वाराणसी में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। "प्रीत जहां की रीत सदा" संगीत की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।"9 मिनट का ये शो, रिश्तों को नई दिशा देगा" इस थीम पर बनी सीरीज का पहला एपिसोड देखकर सभी दर्शक अति उत्साहित हुए और मुक्त कंठ से सराहना की।भागदौड़ भरी जिंदगी में रिश्तों की कीमत और उन्हें निभाने की कला पर केंद्रित इस सीरीज ने लोगों के दिलों को छू लिया।जय श्री कृष्णा फाउंडेशन के सभी सदस्यों सहित शहर के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रबुद्धजन की उपस्थिति से पूरा ऑडिटोरियम खचाखच भरा रहा।