news-details

मेंटेनेंस कार्य के चलते कई इलाकों में 5–6 घंटे बिजली रहेगी बंद

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Kanpur

बिजली विभाग के मेंटेनेंस कार्य के चलते आधा दर्जन से अधिक इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग द्वारा 11 केवी लाइन की रिकंडक्टरिंग, केबल चार्जिंग और जरूरी मरम्मत का कार्य किया जाएगा, जिसके लिए 25 से अधिक कर्मचारियों की टीम लगाई गई है।

जारी शेड्यूल के अनुसार टेलीफोन एक्सचेंज क्षेत्र में सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। वहीं न्यू गूबा गार्डन, माधवपुरम और संबंधित सब-स्टेशन क्षेत्रों में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक सप्लाई बंद रहेगी। डबल पुलिया और विजयनगर क्षेत्र में सुबह 9:30 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी।

बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले अपने जरूरी कार्य निपटा लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके। अधिकारियों का कहना है कि कार्य पूरा होते ही सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल कर दी जाएगी।