
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। घाटमपुर तहसील के सजेती थाना क्षेत्र स्थित शक्ति डिग्री कॉलेज सांखाहरी में मिशन शक्ति फेज-6 के प्रथम चरण के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। एंटी रोमियो और मिशन शक्ति टीम ने छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, स्वावलंबन और सशक्तिकरण की जानकारी दी। पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 181 सहित अन्य आपातकालीन सेवाओं और साइबर ठगी से बचाव के लिए 1930 के बारे में बताया। यूपी कॉप ऐप और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के प्रति भी जागरूक किया गया। मेधावी छात्राओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के बाद महिला पुलिसकर्मियों और एनसीसी कैडेट्स ने चौराहे पर यातायात नियमों के पालन के लिए लोगों को जागरूक किया।