news-details

मौसम बदला, ऑरेंज अलर्ट जारी; तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS फर्रुखाबाद में शुक्रवार सुबह मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। आसमान में घने बादल छा गए और ठंडी हवाओं के चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम में आए इस बदलाव से जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है, वहीं मौसम विभाग की चेतावनी ने सतर्कता भी बढ़ा दी है।भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ‘सचेत’ ऐप के माध्यम से फर्रुखाबाद जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों में जिले में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मेघ गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा जताया गया है।जिला प्रशासन ने मौसम को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने कहा कि नागरिक अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। उन्होंने यह भी सलाह दी कि लोग अपने मोबाइल फोन और जरूरी संचार उपकरणों को चार्ज रखें ताकि किसी आपात स्थिति में परेशानी न हो।प्रशासन ने किसानों और पशुपालकों को भी विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। खुले खेतों में काम करने से बचने और पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर रखने की सलाह दी गई है।इधर, किसानों ने संभावित बारिश को फसलों के लिए लाभकारी बताया है। उनका कहना है कि खासकर मक्का की फसल को इस बारिश से फायदा मिल सकता है, जिससे पैदावार बेहतर होने की उम्मीद है।