
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। बामसेफ और बहुजन समाज पार्टी में विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके सेवानिवृत्त शिक्षक मास्टर सोहनलाल कुरील का गुरुवार दोपहर निधन हो गया। उनके निधन की खबर से बसपा और बामसेफ कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक व्यक्त करने वालों में बामसेफ जिला संयोजक संजीव भारती, बसपा मंडल प्रभारी शिवराम गौतम, विधानसभा प्रभारी विजय गौतम, विधानसभा अध्यक्ष विजय प्रजापति, बामसेफ जिला सह-संयोजक राम मिलन भारती, फूलचंद्र बौद्ध, रामचंद्र, विधानसभा संयोजक अभय प्रताप गौतम, इंजीनियर श्यामलाल, रामकुमार भारती, सूर्यभान मौर्य और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष महादेव मौर्य सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार को दुख सहन करने की शक्ति देने तथा भगवान बुद्ध की करुणा बनाए रखने की प्रार्थना की।