
पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। मड़ियांव थाना क्षेत्र में साढ़े चार साल के मासूम अहम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया है। मां का दावा है कि बच्चा बाथरूम में नहाते समय फिसलकर गिर गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। परिजन उसे तत्काल डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।हालांकि अस्पताल सूत्रों के अनुसार, बच्चे की मौत की सूचना मिलने के बाद मां उसे अस्पताल में छोड़कर चली गई और बाद में सुबह वापस लौटी। इस दौरान बच्चे के शरीर पर कई चोटों के निशान मिलने से मामला संदिग्ध हो गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही है।परिवार की पृष्ठभूमि के अनुसार, पिता दिनेश कुमार मजदूरी करते हैं और परिवार में पहले भी घरेलू विवाद की स्थिति रही है। बच्चे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। अधिकारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असली कारण स्पष्ट होगा।