news-details

मौरावां अस्पताल में एसडीएम का औचक निरीक्षण, कई डॉक्टर अनुपस्थित मिले

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Unnao

मौरावां स्थित 100 बेड अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की पोल उस समय खुल गई जब पुरवा एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाएं काफी खराब पाई गईं और कई डॉक्टर व कर्मचारी अनुपस्थित मिले।

निरीक्षण में सामने आया कि मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) भी मौके पर मौजूद नहीं थे। सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक की ड्यूटी में तैनात तीन डॉक्टरों में से केवल एक डॉक्टर कटियार ही उपस्थित मिले, जबकि डॉक्टर नेहा और डॉक्टर मनीषा अनुपस्थित पाई गईं। डॉक्टरों की कमी के कारण एक ही चिकित्सक को ओपीडी और इमरजेंसी दोनों की जिम्मेदारी संभालनी पड़ रही थी, जिससे मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा था।

एसडीएम ने ओपीडी, इमरजेंसी, पैथोलॉजी और फार्मेसी का भी निरीक्षण किया, जहां कई खामियां सामने आईं। मरीजों और उनके परिजनों ने भी इलाज में देरी और अव्यवस्था की शिकायत की।

निरीक्षण के बाद एसडीएम ने पूरी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी है और अनुपस्थित कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही अस्पताल की व्यवस्था सुधारने को कहा गया है।