
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। गुरु गोबिंद सिंह जी लंगर आयोजन समिति की ओर से सुल्तानपुर के गुरुद्वारे में श्री गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ चल रहा है। अमेठी में प्रवास के दौरान बाबा मनोहर सिंह ने सुल्तानपुर और अमेठी के सेवादारों से मुलाकात की और उन्हें लंगर के साथ जरुरतमंदों की सेवा के संदेश दिए।बाबा मनोहर सिंह ने बताया कि श्री पटना साहिब जाने वाली संगत और रेल यात्रियों के लिए पारम्परिक लंगर में इस वर्ष सुल्तानपुर के लोग भी सेवा देंगे।बाबा मनोहर सिंह ने कहा कि मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने कहा कि अमेठी में 52दिवसीय लंगर के आयोजन के साथ श्री गुरु गोबिंद सिंह जी लंगर आयोजन समिति गरीब छात्रों की शिक्षा में मदद और जरूरतमंदों की सेवा के कार्य भी कर रही है। सेवा का यह मिशन जीवन पर्यन्त चलता रहेगा।बाबा मनोहर सिंह ने 10मई को सिरमौर बुद्ध विहार सोइया में आयोजित पालि महोत्सव और बौद्ध सम्मेलन के आयोजन में आर्थिक सहयोग भी किया है।इस अवसर पर लंगर समिति के सचिव सदाशिव पांडेय, मुख्य सेवादार संजीव, आदित्य कुमार शाक्य आदि मौजूद रहे।