
Pardarshi Vikas News Amethi
शुक्रवार को गंगौली में बसपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता बेंचू के घर पर वैवाहिक कार्यक्रम के बाद आशीर्वाद समारोह का आयोजन हुआ।
आशीर्वाद समारोह में भगवान बुद्ध और उनका धम्म विषय पर विस्तार से संवाद हुआ। संत शिरोमणि कबीर साहब की शिक्षाओं का स्मरण किया गया।बौद्ध भिक्षु भंते शील रत्न ने कहा कि शिक्षा और संस्कार एक दूसरे के पूरक हैं। मैत्री भावना बौद्ध धम्म का मूल है। भगवान बुद्ध ने दुनिया को समता, ममता, करुणा, शांति और मानवता के संदेश दिए हैं।
वर्तमान में दुनिया में हिंसा,आतंक और पीड़ा का माहौल है। भगवान बुद्ध की शिक्षाएं धरातल पर उतारने से ही मानवता का कल्याण सम्भव है।
कबीर पंथ के अनुयाई महात्मा राजकुमार त्रिपाठी ने अपने जीवन के अनुभव बताए और कहा कि अंधविश्वास और कर्मकाण्ड से कोई लाभ नहीं, भगवान बुद्ध,संत शिरोमणि कबीर और बाबा साहब डॉ अम्बेडकर की शिक्षाओं से ही प्रगतिशील, तर्कशील और समतामूलक समाज का निर्माण संभव है। कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार शास्त्री ने किया।
बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती, बसपा के विधानसभा प्रभारी राम अभिलाष बौद्ध, बामसेफ के पूर्व विधानसभा संयोजक राम चन्द्र, त्रिभुवन दत्त आदि ने बौद्ध धम्म और बाबा साहब डॉ अम्बेडकर की शिक्षाओं पर संवाद करते हुए नवदम्पत्ति के मंगलमय भविष्य और सुखी, समृद्ध और खुशहाल जीवन के लिए मंगलकामना की।
दुर्गेश कुमार, ललित कुमार, प्रदीप कुमार, अशोक भारती, डॉ नन्हे लाल, नरेन्द्र कुमार, अमृत लाल बौद्धाचार्य राम प्रताप, एडवोकेट प्रमोद कुमार, रामदेव भजनी, मोती लाल, सीता राम, राम लाल आदि मौजूद रहे।