news-details

मानव तस्करी व बालश्रम रोकथाम को लेकर जागरूकता अभियान

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना एएचटीयू, एसजेपीयू, चाइल्ड हेल्पलाइन एवं सामाजिक संस्थाओं की संयुक्त टीम द्वारा मानव तस्करी, बालश्रम, बाल भिक्षावृत्ति व बच्चा चोरी के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बस स्टैंड, मंदिर व सार्वजनिक स्थलों पर यात्रियों और दुकानदारों को जागरूक किया गया तथा हेल्पलाइन नंबर 112, 1098, 1090, 181 सहित अन्य आपात सेवाओं की जानकारी दी गई।टीम ने लोगों से अपील की कि बच्चों से बाल श्रम न कराएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। साथ ही बाल विवाह रोकथाम को लेकर भी जागरूक किया गया।