news-details

मानवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला पीटीओ का कार्यभार

You can share this post!



पारदर्शी विकाश न्यूज़ औरैया। जनपद औरैया में नव नियुक्त पीटीओ मानवेन्द्र प्रताप सिंह ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। कानपुर नगर से स्थानांतरित होकर आए मानवेन्द्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को विधिवत रूप से पदभार संभाला। कार्यालय पहुंचने पर एआरटीओ नानक चन्द्र शर्मा ने उन्हें बुके भेंट कर स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान परिवहन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उनका स्वागत करते हुए सहयोग का भरोसा दिलाया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद मानवेन्द्र प्रताप सिंह ने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा परिवहन विभाग के कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप विभागीय कार्यों को पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ संचालित किया जाएगा। सड़क सुरक्षा, राजस्व वृद्धि, ओवरलोडिंग पर नियंत्रण और परिवहन नियमों के प्रभावी अनुपालन को प्राथमिकता दी जाएगी।