news-details

मानसा में NIA की बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी डॉन से संपर्क के मामले में यदविंदर सिंह के घर छापेमारी

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS मानसा। जिले के कुलाना गांव में मंगलवार तड़के राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने यदविंदर सिंह के घर पर छापेमारी की। यह कार्रवाई सुबह करीब 5:30 बजे शुरू हुई और देर तक घर की तलाशी और पूछताछ जारी रही।सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसी को जानकारी मिली है कि यदविंदर सिंह की पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर शहजाद भट्टी से चैट और बातचीत हुई थी। इसी संबंध में NIA यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दोनों के बीच किस तरह का संपर्क था और क्या किसी आपराधिक गतिविधि की साजिश से इसका संबंध है।NIA टीम ने घर के भीतर मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और कॉल डिटेल्स की गहन जांच की। परिवार के सदस्यों के फोन भी खंगाले गए। हालांकि, यदविंदर सिंह के मुताबिक घर से किसी भी तरह का आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ है।यदविंदर सिंह ने बताया कि वह करीब दो साल पहले शहजाद भट्टी के संपर्क में आया था, लेकिन बाद में कोई बातचीत नहीं हुई। उन्होंने यह भी कहा कि एक महीने पहले भी NIA की टीम उनके घर पहुंची थी और अब दोबारा पूछताछ की जा रही है।एजेंसी ने उन्हें 15 जून को चंडीगढ़ स्थित कार्यालय में पेश होने के लिए कहा है, जहां आगे की पूछताछ की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुटी हैं।