news-details

मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्महत्या रोकथाम कार्यशाला हुई आयोजित

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। आर्य कन्या इंटर कॉलेज में जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मानसिक स्वास्थ्य और आत्महत्या रोकथाम पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह के निर्देश पर हुआ। क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. रिजवाना हाशमी ने छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व और सकारात्मक सोच अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि नकारात्मक विचार मानसिक रोगों का कारण बन सकते हैं।साइकियाट्रिक नर्स त्रिभुवन नाथ ने आत्महत्या के संकेतों और टेली मानस हेल्पलाइन 14416 की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अवसाद से जूझ रहे लोगों को समय पर काउंसलिंग और उपचार लेना चाहिए।कार्यक्रम में योग, दिनचर्या सुधार और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के उपाय भी बताए गए। अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया।