
PARDARSHI VIKASH NEWS लखनऊ। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अपनी गौ रक्षा यात्रा लेकर मैनपुरी पहुंचे। इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की धर्मपत्नी सांसद डिम्पल यादव सहित पार्टी के कई विधायक, सांसद और वरिष्ठ नेताओं सहित सैकड़ों कार्यकर्त्ता भी मौजूद रहे। साथ ही मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने भी इस मंच से गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग का जोरदार समर्थन किया और कहा कि देश में भाईचारा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। सभी लोगों ने फूल-मालाओं से शंकराचार्य का स्वागत कर उनका अभिनंदन किया और शंकराचार्य ने भी सभी उपस्थित लोगों को अपना आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम में शंकराचार्य स्वामी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों पर भी सवाल उठाए। वही, राजनीतिक दृष्टि से भी इस कार्यक्रम को बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि मंच पर समाजवादी पार्टी के कई प्रमुख चेहरे बहुत दिन बाद एक साथ दिखाई दिए। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गौ रक्षा यात्रा के इस कार्यक्रम में समाजबादी के वक्ताओं ने भाईचारा बनाए रखने पर बल दिया। कार्यक्रम के अंत में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने उपस्थित लोगों को अपना आशीर्वाद दिया तथा लोगों की प्रशंसा करते हुए सद्भाव और भाईचारे को मजबूत बनाने का संदेश दिया।