
पारदर्शी विकास न्यूज़ अम्बेडकरनगर। पूर्वांचल बसपा कार्यालय पर मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में पूर्व एम एल सी और अयोध्या और आजमगढ़ मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी दिनेश चन्द्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुख्य मंडल प्रभारी सर्वेन्द्र अम्बेडकर ने विशिष्ट अतिथि के रूप में बैठक को संबोधित किया। पूर्व एम एल सी दिनेश चन्द्रा ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक मान्यवर कांशीराम साहब ने अपने जीते जी लखनऊ के लक्ष्मण मेला मैदान में आयोजित विशाल रैली में बहन मायावती जी को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था। आजकल तमाम संगठनों और दलों के नेता कांशीराम साहब की फोटो लगाकर चलते हैं परंतु बहन मायावती जी को नेता नहीं मानते हैं, ऐसे लोग बाबा साहब डॉ अम्बेडकर और मान्यवर कांशीराम के अनुयाई कभी नहीं हो सकते,बहुजन समाज के दुश्मन हैं।जिस नीले झंडे में हाथी है वही हमारा साथी है --के संदेश और नारे को गांव गांव तक पहुंचाने पर जोर दिया।पूर्व एम एल सी ने कहा कि बूथ कमेटियों के पुनर्गठन और सदस्यता के काम को सभी पदाधिकारी ईमानदारी और निष्ठा से पूरा करें, उत्तर प्रदेश में 2027में बसपा की सरकार बनेगी।सर्वेंद्र अम्बेडकर ने कहा कि बसपा ने संगठन चलाने के लिए कभी पूंजीपतियों का सहारा नहीं लिया। संगठन को चलाने के लिए आर्थिक सहयोग जुटाने के लिए रजिस्टर दिया गया है इस रजिस्टर को लेकर गांव गांव जांए। पार्टी के शुभचिंतकों से सहयोग जरुर मिलेगा।बैठक में मंडल प्रभारी दिलीप कुमार विमल, अरविंद गौतम, प्रदीप भारती,राम नयन निर्दोष, जिला अध्यक्ष सुनील सावंत गौतम आदि मौजूद रहे।