news-details

मिलावट के खिलाफ अभियान, तीन नमूने मानक के विपरीत मिले

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़  औरैया। जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जनपद में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार श्रीवास ने बिधूना क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर निरीक्षण कर मिठाई एवं पनीर के नमूने लिए।कार्रवाई के दौरान देवघाट मंदिर क्षेत्र में पेड़ा की आपूर्ति करने वाले एक कारोबारी से पेड़ा का नमूना लिया गया। वहीं, मैसर्स लक्ष्मी मिष्ठान भंडार, बिधूना से डोडा बर्फी और पनीर के नमूने संग्रहित किए गए। कुल तीन नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया है। अधिकारियों ने बताया कि रिपोर्ट में नमूने मानक के अनुरूप न मिलने पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी।अभियान के दौरान शासन से प्राप्त फूड सेफ्टी ऑन व्हील (मोबाइल लैब) के माध्यम से देवकली मंदिर, औरैया तथा देवघाट मंदिर, बिधूना क्षेत्र में 15 खाद्य पदार्थों की त्वरित जांच की गई। इनमें से तीन नमूने मानकों के विपरीत पाए गए, जिस पर संबंधित कारोबारियों को सुधार के निर्देश दिए गए। विभाग ने खाद्य कारोबारियों और आमजन से शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थों के उपयोग और गुणवत्ता बनाए रखने की अपील भी की।