news-details

मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से हाटा के 10 जरूरतमंद परिवारों को मिली बड़ी राहत

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो  हाटा (कुशीनगर)। विधानसभा क्षेत्र हाटा के गंभीर बीमारियों से जूझ रहे जरूरतमंद परिवारों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से क्षेत्र के 10 पात्र लाभार्थियों को कुल ₹14,34,425 की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। यह राशि गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए प्रदान की गई है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को इलाज में बड़ी मदद मिलेगी।विधायक मोहन वर्मा ने बताया कि क्षेत्र के कई परिवार गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक संकट से गुजर रहे थे। ऐसे मामलों को प्राथमिकता के आधार पर मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के लिए शासन को भेजा गया था। शासन स्तर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी पात्र लाभार्थियों के लिए सहायता राशि स्वीकृत कर दी गई।विधायक ने कहा कि आर्थिक अभाव किसी भी व्यक्ति के इलाज में बाधा नहीं बनना चाहिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष जरूरतमंदों के लिए आशा की किरण बनकर उभरा है, जिससे गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को समय पर आर्थिक सहयोग मिल रहा है।उन्होंने बताया कि सहायता प्राप्त करने वाले परिवार लंबे समय से इलाज के लिए परेशान थे और संसाधनों की कमी उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती थी। ऐसे में मिली यह आर्थिक सहायता उनके लिए संजीवनी साबित होगी। इससे मरीजों को बेहतर उपचार मिलने के साथ ही परिवारों को मानसिक और आर्थिक राहत भी मिलेगी।विधायक मोहन वर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और जरूरतमंद वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।