
पारदर्शी विकास ब्यूरो देवरिया . मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शुक्रवार को देवरिया दौरा जनपदवासियों के लिए विकास की नई इबारत लेकर आया। रामपुर कारखाना के गौरा भीमपुर में आयोजित विशाल जनसभा में सीएम ने कुल 655.45 करोड़ रुपये की 19 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर जिले को बड़ी सौगात दी।मुख्यमंत्री योगी ने 116.54 करोड़ रुपये की 8 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 538.91 करोड़ रुपये की 11 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। जिनमें देवरिया-कसया मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण 292.07 करोड़ रुपये ।देवरिया-हाटा मार्ग का चौड़ीकरण कार्य 74.47 करोड़ रुपये ।इसके अलावा सेतु निर्माण, शैक्षणिक संस्थान, स्वास्थ्य सुविधाएं, पुलिस भवन, रोजगार एवं यातायात से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में देवरिया विकास की पटरी पर तेज दौड़ रहा है। जनपद में पहले से अब बेहतर विकास कार्य हो रहा है सड़क, पुल, स्कूल, कानून व्यवस्था,अस्पताल हर क्षेत्र में काम हो रहा है। उन्होंने देवरिया की सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा की जीत का जिक्र करते हुए जनता का आभार जताया और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।भव्य स्वागत: मुख्यमंत्री की अगवानी कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, सांसद शशांक मणि त्रिपाठी, सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह समेत वरिष्ठ नेताओं ने की। सीएम के आगमन को लेकर प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह अलर्ट मोड पर था। कार्यक्रम स्थल पर यातायात, पार्किंग, पेयजल, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। ड्रोन से भी निगरानी की गई। कार्यक्रम के दौरान परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, पूर्व सांसद रामपति राम त्रिपाठी, रविन्द्र कुशवाहा, विधायक सुरेन्द्र चौरसिया, दीपक मिश्रा 'शाका', सभाकुंवर कुशवाहा, जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह, एमएलसी रतन पाल सिंह, ब्लॉक प्रमुख सुब्रत शाही, नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, हेतिमपुर नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार यादव, तरकुलवा नगर पंचायत अध्यक्ष जनार्दन कुशवाहा, पथरदेवा नगर पंचायत अध्यक्ष क्रांति सिंह समेत लाखों की संख्या में जनसमूह उपस्थित रहा।