news-details

मुख्यमंत्री ने की अयोध्या मंडल की विकास कार्ययोजना की समीक्षा, जनप्रतिनिधियों के सुझाव पर संशोधन को अतिरिक्त समय दिया

You can share this post!

 

19827 करोड़ रु की लागत की है कार्ययोजना

सुल्तानपुर। मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर सुल्तानपुर आए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चालू वित्तीय वर्ष में अयोध्या मंडल की विकास कार्ययोजना की समीक्षा की और अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों का सुझाव लेकर कार्ययोजना में जरुरी संशोधन को अतिरिक्त समय भी दिया है।अयोध्या मंडल के पांच जिलों में कार्ययोजनाओं की कुल संख्या 3274 है। अनुमानित लागत 19827 करोड रु है। बैठक में अयोध्या मंडल के पांच जनपदों की वर्ष 2026-27 की विकास कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों के अनुसार मंडल में कुल 3,274 विकास कार्य प्रस्तावित हैं, जिनकी अनुमानित लागत 19,827.09 करोड़ रुपये (19,82,709.43 लाख रुपये) है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास परियोजनाओं को समयबद्ध ढंग से धरातल पर उतारना सरकार की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।समीक्षा बैठक में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह, प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव, राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा, राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह सहित अयोध्या मंडल के विभिन्न जिलों के विधायक, विधान परिषद सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग, प्रमुख अभियंता, मंडलायुक्त अयोध्या, उपमहानिरीक्षक अयोध्या, जिलाधिकारी सुलतानपुर, पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर समेत संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।