news-details

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन, 1400 से अधिक मरीजों का हुआ उपचार

You can share this post!

अमेठी।  जिले के सभी 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। मेले में कुल 1429 मरीजों का पंजीकरण कर उनका उपचार किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि उपचार पाने वालों में 575 पुरुष, 688 महिलाएं और 166 बच्चे शामिल रहे। गंभीर बीमारी से पीड़ित 19 मरीजों को बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा संस्थानों में रेफर किया गया। मेले के दौरान 59 लाभार्थियों के आयुष्मान गोल्डन कार्ड भी बनाए गए। स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखने के लिए सीएमओ ने विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। मेले के सफल संचालन के लिए 62 चिकित्सकों और 271 पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई थी। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित यह मेला लोगों के लिए काफी लाभकारी साबित हुआ।