news-details

मुख्य अभियंता ने लगाई जल चौपाल; जल जीवन मिशन से बदली गांवों की तस्वीर

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ/गोरखपुर। जल जीवन मिशन के अन्तर्गत संचालित परियोजनाओं के रखरखाव और सुरक्षित जल‌उपयोग को जन-जागरूकता के लिए इस समय उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में जल चौपाल और जल अर्पण दिवस के आयोजन किए जा रहे हैं।जल शक्ति मंत्री के निर्देशों के अनुरूप गोरखपुर क्षेत्र के मुख्य अभियंता इंजीनियर वी पी सिंह प्रतिदिन जल अर्पण दिवस के कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने कुशीनगर के कसया विकास खंड की एक ग्रामीण पेयजल योजना की ओर से आयोजित जल चौपाल और जल अर्पण दिवस में शामिल हुए।इस कार्यक्रम के बाद उन्होंने दो परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया और ग्रामीणों से पेय जलापूर्ति का फ़ीड बैक लिया। शुक्रवार को मुख्य अभियन्ता द्वारा विकास खण्ड कसया की ग्राम पंचायत खेसारी गिदहा में जन चौपाल तथा जल अर्पण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।   अधिशासी अभियन्ता द्वारा ग्रामवासियों को इस शुद्ध पेयजल के महत्व, सदुपयोग तथा जल संरक्षण के बारे में विस्तार से बताया गया तथा ग्रामवासियों से  योजना के संचालन तथा नियमित जलापूर्ति के बारे में फीड बैक / शिकायत प्राप्त किया गया जिसमें ग्रामवासियों द्वारा नियमित रूप से शुद्ध पेयजल प्राप्त होने के सम्बन्ध में फीडबैक दिया गया कि पेयजल आपूर्ति नियमित / संतोष जनक रूप से की जा रही है।  ग्राम प्रधान तथा ग्रामवासियों द्वारा यह अवगत कराया गया कि उक्त योजना से प्राप्त शुद्ध पेयजल के प्रयोग से उनके स्वास्थ्य एवं जीवन शैली में काफी सकारात्मक बदलाव आया है। अंत में ग्राम प्रधान तथा ग्रामवासियों द्वारा सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना से लाभान्वित होने का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। मुख्य अभियन्ता ने पेयजल योजना से सम्बन्धित जानकारी अथवा सुझाव प्राप्त करने के लिये "जल सारथी एप्प डाउनलोड करने को ग्रामवासियों से अपील की गयी तथा अन्त में शुद्ध पेयजल के सदुपयोग करने तथा इसके अपव्यय न करने के सम्बन्ध में ग्रामवासियों को शपथ दिलाया गया। मुख्य अभियन्ता द्वारा विकास खण्ड हाटा की पिपरी ग्राम पंचायत पेयजल योजना का औचक निरीक्षण किया गया।  मुख्य अभियन्ता की ओर से पेयजल योजना से सम्बन्धित जानकारी अथवा सुझाव प्राप्त करने के लिये "जल सारथी एप्प डाउनलोड करने हेतु ग्रामवासियों से अपील की गयी तथा समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को योजना से सतत् एवं शुद्ध पेयजल आपूर्ति करने को निर्देशित किया गया। कार्यक्रम में  सुनील कुमार अधिशासी अभियन्ता, सम्बन्धित सहायक अभियन्ता, जूनियर इंजीनियर, कार्यदायी एजेंसी मे० एन०सी०सी० लिमिटेड के प्रतिनिधि  चरण सिंह, डी०पी०एम०यू० व टी०पी०आई०ए० के प्रतिनिधि, सम्बन्धित ग्राम प्रधान  रामाशंकर कुशवाहा व सम्मानित ग्रामवासी उपस्थित रहें।
 

 


योजना में कराये गये कार्यों का विवरण -एक नजर

1. नलकूप 1 नग 800 एल०पी०एम०
2. उच्च जलाशय-225 कि०मी० क्षमता / 12 मी० स्टेजिंग
3. वितरण प्रणाली- 10.96 कि०मी०
4. सोलर प्लान्ट- 23 किलो वाट
5. पम्प हाउस- 1 नग
6. हाउस कनेक्शन- 690 नग