news-details

मुख्य अभियंता इंजीनियर वी पी सिंह ने किया जालौन जिले की जल जीवन मिशन की परियोजनाओं का निरीक्षण

You can share this post!

pardarshi vikas news lucknow
उत्तर प्रदेश शासन ने  जल जीवन मिशन की विन्ध्य और बुंदेलखंड क्षेत्र की संचालित और अनुरक्षणाधीन ‌ग्रामीण पाइप पेयजल परियोजनाओं के वृहद निरीक्षण का आदेश जारी किया है। वृहद निरीक्षण में आठ जिलों में मुख्य अभियंता और अधीक्षण अभियंता लगाए हैं। निरीक्षण सोमवार तक पूरा होना है। गोरखपुर क्षेत्र के मुख्य अभियंता इंजीनियर वी पी सिंह ने शनिवार को जालौन जिले की दो ग्राम समूह पेय जल योजनाओं का वृहद निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता ने कांटेन्टिंग एजेंसी के कार्मिकों और अधिशासी अभियंताओं को परियोजना में मिली खामियों को एक सप्ताह के भीतर दूर करने और समुचित जलापूर्ति बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता ने समुदाय के लोगों से बातचीत कर जलापूर्ति के बारे में जानकारी ली। जल कनेक्शन और आपूर्ति की स्थिति का भी निरीक्षण किया। सला ग्राम समूह पेयजल योजना और खजुरी पाइप पेयजल योजना के निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता ने सला, जखौली, हरदुआ और सोमई ग्राम समुदाय के लोगों से बातचीत की और जलापूर्ति के बारे में जानकारी ली। मुख्य अभियंता के साथ अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता,अवर अभियंता,पी एम सी टीम,टीपीई टीम,जी वी पी आर टीम और कार्यदाई एजेंसी के कार्मिक भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि मुख्य अभियंता इंजीनियर राकेश कुमार को मिर्जापुर, इंजीनियर एस के सिंह को ललितपुर,आर बी राम को हमीरपुर,, जनार्दन सिंह को झांसी, इंजीनियर वी पी सिंह को जालौन,एस के बर्मन को बांदा,, अधीक्षण अभियंता अवनीश सिंह को सोनभद्र और अधीक्षण अभियंता इंजीनियर सुरेन्द्र कुमार को महोबा जिले की दो दो परियोजनाओं के वृहद निरीक्षण की जिम्मेदारी दी गई है।