
PARDARSHI VIKASH NEWS कानपुर। मोहर्रम के पावन अवसर पर कानपुर महानगर व्यापार मंडल की ओर से ग्वालटोली क्षेत्र में शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान राहगीरों और स्थानीय लोगों को शरबत पिलाकर सेवा और भाईचारे का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में व्यापार मंडल के अध्यक्ष शैल शुक्ला ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि हर पर्व और अवसर हमें एक-दूसरे की मदद करने और मानव सेवा के लिए प्रेरित करता है।इस मौके पर अखिल नारायण मिश्रा, संतोष दीक्षित, वेद प्रकाश तिवारी, अजय मिश्रा सहित व्यापार मंडल से जुड़े कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया और क्षेत्र में सामाजिक एकता का संदेश दिया।स्थानीय लोगों ने भी व्यापार मंडल के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में सकारात्मक माहौल बनाते हैं। कार्यक्रम के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी विशेष ध्यान रखा गया।