news-details

मुहर्रम पर निकले ताजियों के जुलूस, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS आगरा में शुक्रवार को मुहर्रम के मौके पर शहर सहित छोटे कस्बों में ताजियों के जुलूस निकाले गए। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। शहर के प्रमुख तिराहों और चौराहों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। साथ ही रूट डायवर्जन व्यवस्था भी लागू रही।शहर के अलग-अलग इलाकों से छोटे जुलूस निकलने के बाद दोपहर तक करीब दो हजार ताजिए करबला पहुंचे। शहर का प्रमुख फूलों वाला ताजिए का जुलूस पाय चौकी से निकाला गया। इससे पहले अकीदतमंद कटरा दबकैयान स्थित इमामबाड़े पहुंचे और ऐतिहासिक फूलों वाले ताजिए पर फूल चढ़ाकर दुआ मांगी।जुलूस के दौरान लोगों ने इमाम हुसैन की शहादत को याद किया। हजारों की संख्या में शामिल लोगों ने मातम किया और गमगीन माहौल में ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। अबुल उल्लाह कर्बला समेत कई स्थानों पर शरबत की स्टॉल भी लगाई गईं।मुहर्रम को लेकर पुलिस ने विशेष सुरक्षा व्यवस्था की थी। सुल्तानगंज की पुलिया और आगरा-मथुरा हाईवे पर अबुलाला दरगाह के कट के पास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु रहे और किसी तरह की दुर्घटना न हो।पुलिस ने मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी की। निर्धारित रूट से ही जुलूस निकाले गए और सुरक्षा के चलते किसी भी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई।