news-details

मोहर्रम को लेकर सलेमपुर कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक

You can share this post!

 

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो देवरिया सलेमपुर। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सलेमपुर कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के ग्राम प्रधान, प्रधान प्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।बैठक में क्षेत्राधिकारी (सीओ) सलेमपुर मनोज कुमार, तहसीलदार अलका सिंह एवं कोतवाली प्रभारी दिनेश मिश्रा ने कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने ताजिया समितियों से ताजिया की ऊंचाई सीमित रखने की अपील करते हुए कहा कि इससे विद्युत तारों एवं अन्य अवरोधों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सकेगा।अधिकारियों ने युवाओं से विशेष सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा कि कोई भी ऐसा कार्य न करें, जिससे शांति व्यवस्था प्रभावित हो। उन्होंने सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेशों के प्रसार से बचने तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की सलाह दी।बैठक में जुलूस के निर्धारित मार्ग का पालन करने, शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी समस्या की सूचना तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को देने पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि मोहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया जाए।