news-details

*मोहर्रम के अवसर पर रात झारी कार्यक्रम में कुशीनगर की टीम बनी विजेता*

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो देवरिया देसही देवरिया विकास खंड क्षेत्र के इमामबाड़ा गांव में मोहर्रम के अवसर पर हुसैन की याद में मंगलवार की देर रात झारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दो टीमों के बीच हुए कड़े मुकाबले में कुशीनगर की टीम ने विजेता बनकर ट्राफी जीत लिया।रामपुर कारखाना के इमामबाड़ा गांव में मंगलवार की रात झारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। घुड़ीकुंड पथरदेवा और कुशीनगर के खड्डा की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। दोनों टीमों को तीन - तीन राउंड का मौका मिला। खड्डा की टीम ने पहले राउंड की शुरुआत की। "चाचा जइबे रण मैदनवा, दे द तू हुकुमवा" और "जो करते हैं रब से सलाम आता" गाकर दर्शकों का मन जीत लिया। वहीं, पथरदेवा की टीम ने "अइले अमीना के ललनवा, बरसे नूर" और "मदीना के गली जगमगइले हो, हुसैन दुनिया में अइले" गाकर खूब वाहवाही लूटी। कड़े मुकाबले में खड्डा की टीम ने जीत हासिल कर ट्राफी जीत लिया। वहीं, आयोजक कबीर काजी और नवाब काजी ने दोनों टीमों को पुरस्कार वितरण कर सम्मान किया। अतिथियों के प्रति आभार भी जताया। संचालन राजेश रावत ने किया।इस दौरान इद्रीश खान, मैनुद्दीन खान, आखरू जमा खान, बिजूली रायनी, सिप्तैन हसन, कलीम खान, रियाज काजी, शेरा काजी आदि मौजूद रहे।