news-details

मंहगाई, बेरोज़गारी और खराब कानून व्यवस्था ने जीना दुश्वार किया,बहन मायावती ही दूर कर सकती हैं जनता का दुःख दर्द -विजय प्रजापति

You can share this post!

 


सर्व समाज के हित और कानून के राज को बसपा की सरकार समय की जरूरत

भवानी गढ़ और दादरा में हुई बसपा की बैठक



PARDARSHI VIKASH NEWS  जगदीशपुर/गौरीगंज। बहुजन समाज पार्टी का गांव चलो अभियान और संगठन पुनर्गठन कार्यक्रम जारी है। बहुजन समाज पार्टी ने पार्टी की रीति नीति, विचारधारा के साथ सुश्री मायावती के मुख्यमंत्रित्व काल की उपलब्धियों को अपने संवाद का आधार बनाया है।गरीबी, मंहगाई, बेरोज़गारी,रसोई गैस संकट ,पेपर लीक की समस्यायों के साथ आरक्षण के मुद्दे और कर्मचारियों की समस्यायों को भी फोकस किया जा रहा है।सोमवार को भवानीगढ़ में बैठक में सेक्टर कमेटियों का पुनर्गठन किया गया। मंडल प्रभारी शिवराम गौतम मुख्य के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी समता, स्वतंत्रता, बंधुत्व और न्याय पर आधारित व्यवस्था की निर्माण की पक्षधर है।बहन मायावती जी ने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में उत्तर प्रदेश में भारतीय संविधान की व्यवस्थाओं को शत-प्रतिशत लागू करके कानून का राज कायम किया और सर्व समाज के हित में 26योजनाएं चलाईं।विधानसभा अध्यक्ष विजय प्रजापति ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता सपा और भाजपा का शासन देख चुकी है। कमर तोड मंहगाई, बेरोज़गारी और खराब कानून व्यवस्था ने जनता का जीना दुश्वारकर दिया है।बहन मायावती जी ही एकमात्र नेता हैं जो यूपी की जनता का दुःख दूर कर सकती हैं।बैठक को मनीराम गौतम, जितेन्द्र पासी,राम बोध पासी, सालिकराम बौद्ध आदि ने संबोधित किया।राम लगन, पप्पू लाल, सुरेश कुमार, जगजीवन, गोवर्धन, चांद बाबू आदि मौजूद रहे।

 

राजपाल को बनाया सेक्टर अध्यक्ष

मुसाफिरखाना। सोमवार को दादरा में बहुजन समाज पार्टी की बैठक हुई। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष धर्मराज कोरी और जिला कार्यकारिणी सदस्य पारस नाथ भारती ने पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों पर संवाद किया और सेक्टर कमेटी का पुनर्गठन किया। राजपाल को सेक्टर अध्यक्ष और रामबरन सरोज को सेक्टर महासचिव बनाया गया है। बैठक में विधानसभा प्रभारी मोती लाल ने सेक्टर सचिवों को बूथ कमेटियों का पुनर्गठन करने की जिम्मेदारी दी। नन्हे लाल,सतनाम, जसवंत,बहाऊं, सुल्तान,सरवन‌ आदि मौजूद रहे।


बहुजन समाज पार्टी के छोड़कर सभी राजनीतिक दल निजीकरण की नीतियों के पोषक है। आरक्षण विरोधी और जातिवादी हैं ‌। सपा की सरकार ने नौकरी और ठेकेदारी में एस सी/एस टी के आरक्षण को खत्म किया। भाजपा की सरकार कर्मचारियों को पुरानी पेंशन नहीं देना चाहती।2009मे बहन मायावती जी ने एक लाख से अधिक सफाई कर्मियों को नियुक्त किया था।15साल बीत चुका है। सपा और भाजपा की सरकार अभी तक सफाई कर्मियों की सेवा नियमावली तक नहीं बना पाई है। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती जी ही सरकारी कर्मचारी और शिक्षकों के हितों की रक्षा कर सकती हैं।अरुण कुमार गौतम ,जिला संयोजक बसपा सामाजिक भाईचारा कमेटी, अमेठी