news-details

मोहाली के जिम में एक्सरसाइज करते समय युवक की मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS मोहाली के फेज-3B2 स्थित एक जिम में वर्कआउट करते समय चंडीगढ़ के 23 वर्षीय युवक की अचानक मौत हो गई। मृतक की पहचान सेक्टर-56 निवासी मुकेश राजपूत के रूप में हुई है। घटना बुधवार की बताई जा रही है। हादसे के वक्त मुकेश अपनी पत्नी और दोस्त के साथ जिम में एक्सरसाइज कर रहा था।जानकारी के अनुसार मुकेश लेग्स वर्कआउट कर रहा था, तभी अचानक उसे चक्कर आया और वह जमीन पर गिर पड़ा। कुछ ही देर में वह बेहोश हो गया। घटना के बाद जिम में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। पत्नी, दोस्त और जिम स्टाफ ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलने पर मटौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने जिम के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। यदि जांच में जिम प्रबंधन की लापरवाही सामने आती है तो कार्रवाई की जाएगी।मुकेश की शादी इसी साल जनवरी में हुई थी। अचानक हुई मौत से परिवार सदमे में है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।