
Pardarshi Vikas News Hamirpur
सुमेरपुर कस्बे में 1857 की क्रांति के अग्रदूत मंगल पांडे की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम ‘विमर्श विविधा’ श्रृंखला के तहत वर्णिता संस्था द्वारा आयोजित हुआ, जिसमें स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
संस्था के अध्यक्ष डॉ. भवानीदीन ने मंगल पांडे को ‘मां भारती का सच्चा सपूत’ बताते हुए कहा कि उनका बलिदान देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने उनके जीवन संघर्ष और देशभक्ति को याद करते हुए युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि बैरकपुर छावनी में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आवाज उठाकर मंगल पांडे ने 1857 की क्रांति की नींव रखी। उनके साहस और बलिदान को देश कभी नहीं भूल सकता।
इस अवसर पर अशोक अवस्थी, महावीर प्रजापति, रामनरायन सोनकर, विकास, प्रेम, प्रिन्स, रिचा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।