news-details

मांगों को लेकर पंचायत सहायकों ने सौंपा ज्ञापन

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। घाटमपुर तहसील क्षेत्र के विकास खंड पतारा में पंचायत सहायकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए खंड विकास अधिकारी शिव नरेश Rajput को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान ब्लॉक क्षेत्र के करीब 45 पंचायत सहायकों ने संसाधनों की कमी, कम मानदेय और सेवा संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। ब्लॉक परिसर में आयोजित बैठक में पंचायत सहायकों ने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यों के संचालन के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध नहीं हैं, जिससे कार्य प्रभावित हो रहे हैं। साथ ही अल्प मानदेय के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।पंचायत सहायकों का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी समस्याओं को शासन और प्रशासन के समक्ष उठा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। इसी के चलते पंचायत सहायक संघ ने 1 जून से 15 जून तक मोबाइल आधारित सभी कार्यों और ऑनलाइन उपस्थिति का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो 15 जून को लखनऊ के इको गार्डन में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि समस्याओं के समाधान में देरी होने पर आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जा सकता है।बैठक में एडीओ आईएसबी विक्रम शर्मा, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर राघवेन्द्र सिंह सहित कई अधिकारी और सचिव मौजूद रहे। वहीं, अधिकारियों ने ज्ञापन प्राप्त कर मांगों को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है।