
पारदर्शी विकास न्यूज़ अतर्रा/बांदा। परिवहन विभाग के बस स्टैंड संचालक की मांग को लेकर कांग्रेसी नेता ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उप जिला अधिकारी को सौंपा। अधिवक्ताओं ने भी दिया समर्थन। अतर्रा में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए बदौसा रोड स्थित परिवहन विभाग के बस स्टैंड के संचालन की मांग तेज होती दिख रही है सोमवार को कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सूरज वाजपेई के नेतृत्व में कांग्रेसियों व नगर के लोगों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी राहुल द्विवेदी को सौंपा। अधिवक्ताओं ने भी अपना समर्थन दिया। ज्ञापन में कहां है कि बदौसा रोड स्थित परिवहन विभाग का बस स्टैंड लंबे समय से शासन प्रशासन की उदासीनता का शिकार है जिससे अराजक लोग वहां की खिड़की तीन सेट आदि उखाड़ कर ले गए हैं व क्षतिग्रस्त होकर कचरे में तब्दील हो रहा है नगर व ग्रामीण के लोग गर्मी ठंड बारिश सभी में बस स्टैंड ना होने से परेशानी का सामना कर रहे हैं वहीं मुख्य मार्ग में बसों द्वारा सांवरिया भरने से जाम के दंश को नगर झेल रहा है कांग्रेस नेता तत्काल मामले को संज्ञान न लेने पर कांग्रेस जनों द्वारा सड़क पर उतरकर आंदोलन की चेतावनी दी कांग्रेस नेता श्री बचपन कहां है कि लंबे समय से शासन प्रशासन से बस स्टैंड संचालक की मांग की जा रही है लेकिन शासन प्रशासन पूरी तरह उदासीन है जो बहुत ही दुखद है इस दौरान कांग्रेस नेता धीरज वर्मा एडवोकेट शिव शंकर सिंह अधिवक्ता अमर बाबू सचदेवा अधिवक्ता ज्ञानू गर्ग अतुल दीक्षित पप्पू यादव आशीष बली कुशवाहा आदि मौजूद रहे