news-details

लखनऊ में अफेयर के शक में पत्नी की हत्या, शव ट्रॉली बैग में भरकर इंदिरा डैम के पास फेंका

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS लखनऊ के चिनहट क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां अफेयर के शक में पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और शव को ट्रॉली बैग में भरकर इंदिरा डैम के पास झाड़ियों में फेंक दिया। इसके बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए थाने पहुंचकर पत्नी के लापता होने की सूचना भी दी।पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान 24 वर्षीय यास्मीन के रूप में हुई है, जिसकी शादी छह साल पहले अल्ताफ उर्फ कल्लू से हुई थी और उनके दो बच्चे भी हैं। 14 मई की सुबह आरोपी पति चिनहट थाने पहुंचा और पत्नी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराने लगा, लेकिन उसके बार-बार बदलते बयानों से पुलिस को उस पर शक हो गया।कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने हत्या की बात कबूल कर ली। उसने बताया कि उसे पत्नी के चरित्र पर शक था, जिसके चलते 13 मई की रात दोनों के बीच विवाद हुआ और 14 मई की तड़के उसने गला दबाकर यास्मीन की हत्या कर दी। इसके बाद शव को ट्रॉली बैग में भरकर ई-रिक्शा से इंदिरा डैम ले जाकर झाड़ियों में फेंक दिया।आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने इंदिरा डैम के पास से शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं मृतका के पिता ने दामाद और उसके परिवार पर हत्या का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।