news-details

लखनऊ चलो के संदेश के साथ महेशुआ और बालमपुर में हुई बसपा की बैठक

You can share this post!

 

रामगंज। रविवार को बालमपुर और महेशुआ में बहुजन समाज पार्टी की बैठक हुई। बैठक में बूथ एवं सेक्टर कमेटियों को अपने परिवार के सदस्यों के साथ 14अप्रैल को लखनऊ पहुंचने के संदेश दिए गए।जिला महासचिव रविशंकर पाल ने कहा कि बाबा साहब डॉ अम्बेडकर ने भारत को दुनिया का सबसे अच्छा संविधान दिया है। 14अप्रैल सर्वसमाज का महापर्व है। विधानसभा प्रभारी मेवालाल भास्कर ने कहा कि विरोधियों को संदेश देने ‌और बसपा की ताकत के प्रदर्शन को बहन मायावती जी ने 14अप्रैल को भारी संख्या में लखनऊ पहुंचने का आह्वान किया है। सुदर्शन गौतम, राजेश चौरसिया,धीरज कुमार, पूर्व प्रधान मनीष कुमार, चंद्रभान, रमेश कुमार आदि मौजूद रहे।